बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म 'अजहर' के गीत के लिये प्राची देसाई के साथ शूटिंग कर रहे हैं।
इमरान ने फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' के बाद, प्राची के साथ एक रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रहे हैं। प्राची 'अजहर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म 'अजहर' भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित है।
इमरान ने ट्विटर पर कहा कि फिल्म 'अजहर' की शूट पर वापसी। 'वन्स अपॉन अ टाईम इन मुंबई' के बाद, प्राची के साथ गाने की शूटिंग की। इस रोमांटिक गीत की धुन प्रीतम ने बनाई है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म अजहर में इमरान अजहरुद्दीन का किरदार निभा रहे हैं। टोनी डिसूजा द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स निर्मित फिल्म 'अजहर' 13 मई, 2016 को प्रदर्शित होगी।
'अजहर' के गीत के लिए इमरान ने प्राची संग शूटिंग की
-
Tuesday, December 01, 2015


