प्रीति ने शादी की अफवाहों का खंडन किया

प्रीति ने शादी की अफवाहों का खंडन किया
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी शादी को लेकर फैली अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने ट्वीट कर अपने सभी प्रशंसकों को बताया है कि वह जनवरी में शादी नहीं कर रही हैं। ऐसी खबरें थीं कि प्रीति अपने अमेरिकी दोस्त जेने गुडइनफ से जनवरी में शादी करेंगी।

प्रीति ने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से यह भी वादा किया कि जब उनकी शादी होगी, तो वह इस बारे में जानकारी साझा करेंगी। प्रीति ने शुक्रवार रात ट्वीट किया, कि लोगों को यह बताते हुए काफी अजीब लग रहा है कि मैं जनवरी में शादी नहीं कर रही हूं। मैं वादा करती हूं कि जब मैं शादी करूंगी, तो आपको बताऊंगी।

End of content

No more pages to load