अर्जुन 'स्मिथ एंड जोन्स' कैचअप के ब्रांड एंबेसडर

अर्जुन 'स्मिथ एंड जोन्स' कैचअप के ब्रांड एंबेसडर
अभिनेता अर्जुन कपूर आगामी फिल्म 'की एंड का' में घर के कामों को समर्पित पति की भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें 'स्मिथ एंड जोन्स' सॉस, कैचअप्स एवं मसालों का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अर्जुन ने आईएएनएस को बताया, `कैचअप एक मसाला है, जिसे हम अपने खाने में ज्यादातर इस्तेमाल करते हैं।`उन्होंने कहा, `मुझे ऐसा करने की आदत और एक ऐसे उत्पाद जिसे खाकर आप बड़े हुए हों, उसका प्रचार करना पसंद है। किसे अपने खाने में रोज थोड़ा बदलाव लाना पसंद नहीं है?`

'की एंड का' में अर्जुन अभिनेत्री करीना कपूर के पति की भूमिका में हैं, जो रसोई और घर के कामों को बखूबी करना जानता है।अर्जुन के घरेलू कामकाज संबंधी कौशल ने ही ब्रांड को उन्हें अपना एंबेसडर बनाने के लिए तैयार किया।कैपिटल फूड्स कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय गुप्ता ने कहा, `अर्जुन कपूर का अभिनय स्टाइल मनमौजी भरा है और उनके हास्यबोध ने ही उन्हें युवाओं का प्रिय बनाया है।`

End of content

No more pages to load