इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 40 लाख प्रशंसक

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 40 लाख प्रशंसक
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स की तादाद इंस्टाग्राम पर 40 लाख हो गई है। इससे उत्साहित प्रियंका ने अपने वर्चुअल परिवार को प्यार भेजा है और उन पर प्यार बरसाने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, '4० लाख और गिनती इससे आगे बढ़ रही है। मेरे इंस्टाग्राम परिवार की बढ़ जारी है। प्यार के लिए सभी का धन्यवाद। यह सब आपके कारण है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें उनका चेहरा उनके प्रशंसकों के नामों पर उभरा दिखाई दे रहा है।

2003 में फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाय' के साथ बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने वाली प्रियंका सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। प्रियंका की आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load