टीम 'दिलवाले' देगी मौज-मस्ती का मौका

टीम 'दिलवाले' देगी मौज-मस्ती का मौका
बॉलीवुड मसाला फिल्म 'दिलवाले' ने एक खास सहभागिता के तहत मुंबई हवाई अड्डे 'ड्यूटी फ्री' के साथ गठजोड़ किया है। इस गठजोड़ के तहत फिल्म के कलाकारों के आदमकद पोस्टर लगाए जाएंगे। साथ ही कुछ भाग्यशाली विजेताओं को सुपरस्टार शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन के साथ मुलाकात का मौका भी मिलेगा।

मौज और मजे के लिए ड्यूटी फ्री में फिल्म के थीम की सजावट भी की गई है और लोगों को कई उपहार जीतने का मौका भी दिया जाएगा। न्यूनतम 100 डॉलर खर्च करके फिल्म के टिकटों के अलावा डायरी, मग, टीशर्ट, जैसे कई उपहार जीतने का मौका पाया जा सकता है।

डीएफएस इंडिया की प्रबंध निदेशक मनीषी संवल ने कहा, "हम रेड चिलीज एंटर्टेनमेंट की फिल्म 'दिलवाले' के लिए उनके साथ सहभागिता करके बेहद खुश हैं। अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए शाहरुख खान से मिलने का मौका देने से बेहतर क्या हो सकता है।"

रोहित शेट्टी निर्देशित 'दिलवाले' 18 दिसम्बर को रिलीज की जाएगी।

End of content

No more pages to load