दर्शकों को चुनौती नहीं दी जा सकती : रणबीर कपूर

दर्शकों को चुनौती नहीं दी जा सकती : रणबीर कपूर
'तमाशा' के अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा कि आप दर्शकों को चुनौती नहीं दे सकते क्योंकि बाक्स आफिस पर फिल्म का भविष्य वही तय करते हैं।

रणबीर ने फिल्म 'तमाशा' की सफलता की पार्टी पर कहा, "आप दर्शकों को चुनौती नहीं दे सकते। दर्शक हमेशा सिकंदर है। मुझे याद है जब मेरी फिल्म 'रॉकेट सिंग' प्रदर्शित हुई और मैं बहुत निराश था कि कोई भी फिल्म देखने नहीं गया।" उन्होंने कहा, "लेकिन जब आप आगे बढ़ते हैं तो महसूस करते हैं कि दर्शकों को चुनौती नहीं दी जा सकती। अगर कुछ लोगों को फिल्म पसंद नहीं आती तो आपको स्वीकार करना होगा।"

सह-कलाकार दीपिका पादुकोण और निर्देशक इम्तिआज अली के बारे में उन्होंने कहा "अच्छा महसूस हो रहा है कि इम्तिआज का सपना उनकी कड़ी मेहनत और हमारी मेहनत का सकारात्मक परिणाम रहा।" रणवीर ने कहा, "दीपिका सभी फिल्में दिल से करती हैं। वह एक शानदार अभिनेत्री हैं वह अपनी लोकप्रियता का आनंद ले रही हैं। मैं खुश हूं कि टीम को सफलता मिली।"

रणवीर अगली फिल्म 'जग्गा जासूस' और 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load