ऐश्वर्या राय बच्चन की कमबैक फिल्म जज्बा का निर्देशन करने वाले मशहूर डायरेक्टर संजय गुप्ता अब अपनी अगली फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ काम करने जा रहे हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है की उनकी अगली फिल्म के हीरो ऋतिक रोशन होंगे। हालांकि इस फिल्म के लिए अभी हीरोइन को साइन नहीं किया गया है।
फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने अपने टि्वटर पर लिखा की यह सही है कि मैं अपनी अगली फिल्म ऋतिक और राकेश जी के साथ करने जा रहा हूं लेकिन अभिनेत्री का चयन होना बाकी है।
हीरोइन को लेकर चर्चा है कि फिल्म के लिए करीना कपूर को सलेक्ट किया जा सकता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए संजय ने ट्वीट किया कि एक फिल्म में ऋतिक और करीना के साथ काम करना किसी भी डायरेक्टर का सपना होगा। लेकिन अभी तक हीरोइन फाइनल नहीं की गई है।
बता दें कि इस फिल्म को ऋतिक के पिता राकेश रोशन प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि ऋतिक रोशन इन दिनों आशुतोष गोवारिकर की मोहनजोदड़ो की शूटिंग में व्यस्त है। यह फिल्म अगले साल प्रदर्शित होगी।
ऋतिक के साथ अगली फिल्म करेंगे संजय गुप्ता
-
Saturday, December 05, 2015


