बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिए मशहूर शरमन जोशी का कहना है कि उनकी पत्नी उनके पसंद पर भरोसा करती है। शरमन फिल्म 'हेट स्टोरी-3' में बोल्ड अवतार में नजर आएंगे। शरमन का कहना है उनकी पत्नी प्रेरणा उनके काम और उनके फिल्मों के चुनाव को बखूबी समझती है।शरमन ने कहा, '' मेरी पत्नी मुझ पर भरोसा करती है, उसे मेरी फिल्मों के चुनाव पसंद आते हैं।
एक अभिनेता के तौर पर वह मेरे काम को समझती है। फिल्मों में अभिनय करना हमारा पेशा है। घर पहुंचने पर हम बिलकुल अलग इंसान हो जाते हैं।''
शरमन की पत्नी प्रेरणा मशहूर फिल्म अभिनेता'प्रेम चोपड़ा'की बेटी हैं। उन्होंने कहा, ''मेरी पत्नी प्रेरणा भी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मुझे मेरी पसंद का काम करने की सुविधा देती हैं, वह बखूबी समझती हैं कि मेरे लिए काम कितना महत्वपूर्ण है।'' उल्लेखनीय है कि हेट स्टोरी-3 में शरमन जोशी के अलावा जरीन खान, करन सिंह ग्रोवर और डेजी शाह की भी अहम भूमिकायें है।यह फिल्म 04 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।
मेरी पसंद पर भरोसा करती है मेरी पत्नी : शरमन जोशी
-
Saturday, December 05, 2015


