बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता संजय मिश्रा का कहना है कि वह करियर के लिये अधिक सजग नही है।
संजय का कहना है कि वे करियर को लेकर ज्यादा सजग नहीं हैं क्योंकि अभिनय उनके जीवन का केवल एक हिस्सा है। संजय मिश्रा को उनकी फिल्म'मसान'के लिये काफी तारीफें मिली है।
उन्होंने कहा , '''मसान'के बाद भी मेरी जिंदगी वैसी ही है जैसी पहले थी। मेरी एक जिंदगी है और मेरा एक करियर है। मैं ज्यादा करियर उन्मुख नहीं हूं।'' संजय ने कहा, '' मैं अपनी जिंदगी को खुश रहकर बिताना चाहता हूं। करियर मेरी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन मेरी जिंदगी मेरे लिए ज्यादा अहम है। मैं शांति से मरना चाहता हूं। मेरा मानना है कि जिंदगी में सब कुछ अच्छा होना चाहिए इसलिए मैं करियर को ज्यादा अहमियत नहीं देता।''
मैं करियर उन्मुख नहीं : संजय मिश्रा
-
Sunday, December 06, 2015


