विधु विनोद चोपड़ा 'वजीर' के साथ बने गीतकार

विधु विनोद चोपड़ा 'वजीर' के साथ बने गीतकार
निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा गीतकार भी हो गए हैं। उन्होंने आगामी फिल्म 'वजीर' के लिए 'तेरे बिन' नामक एक गीत लिखा है, जिसकी प्रेरणा उनकी पत्नी अनुपमा चोपड़ा हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जब चोपड़ा गीत के बोल लिख रहे थे तो उनके दिमाग में उनकी पत्नी थीं। सूत्र ने बताया, 'कविताएं लिखने वाले विनोद ने गीत के बोल लिखे और उन्होंने संगीतकार शांतनू के साथ काम किया। गीत खत्म होने के बाद विनोद ने सबसे पहले इसे अपनी पत्नी को सुनाया।'

विधु ने बताया, 'मुझे शुरुआत में गीत लिखने का मतलब पता नहीं था। हालांकि जब शांतनु एक पियानो के साथ गीत के राग पर काम कर रहे थे तो मैंने यूं ही शब्दों को बोल रहा था। जब यह समाप्त हुआ तो हमने महसूस किया कि एक पूरा खूबसूरत गीत तैयार हो चुका है। बाद में सभी ने कहा कि इस गीत को जैसा है, उसी तरह रहने दिया जाना चाहिए।'

गीत 'तेरे बिन' फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी पर फिल्माया गया है। फिल्म 'वजीर' में अमिताभ बच्चान और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिका में हैं। बिजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित फिल्म 'वजीर' अगले साल आठ जनवरी को प्रदर्शित होने वाली है।

End of content

No more pages to load