खुद को नवागंतुक ही मानते हैं संजय मिश्रा

खुद को नवागंतुक ही मानते हैं संजय मिश्रा
मोनरंजन-जगत में पिछले दो दशकों से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता संजय मिश्रा का कहना है कि वह अब भी नवागंतुक हैं और उन्हें काफी उपलब्धियां हासिल करनी हैं।

संजय ने आईएएनएस से कहा, "मैं जिस तरह का का काम कर रहा हूं, उससे खुश और संतुष्ट हूं। मुझे अभी बहुत-सी उपलब्धियां हासिल करनी है। मैं कह सकता हूं कि मैंने सब कुछ हासिल किया है और अब तक जिस तरह के किरदार मुझे मिले हैं, उनसे मैं खुश हूं।"

संजय का यह भी मानना है कि सिनेमा महंगा माध्यम है और यह कलाकारों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अच्छी फिल्में करें।

संजय मिश्रा ने कहा, "सिनेमा-जगत में चीजें बदल रही हैं। यह उद्योग का अच्छा चरण है। इन दिनों दर्शक सर्तक हैं और वह सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि अलग तरह की फिल्में देखना चाहते हैं।"

'दम लगा के हइशा' और 'गोलमाल 3' जैसी फिल्मों में संजय मिश्रा के अभिनय की समीक्षकों ने खूब प्रशंसा की गई है। फिलहाल वे रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'दिलवाले' में भी नजर आएंगे

End of content

No more pages to load