पति में बदलाव नहीं चाहती : करीना कपूर

पति में बदलाव नहीं चाहती : करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा कि वह कभी नहीं चाहती कि उनके अभिनेता पति सैफ अली खान में कोई बदलाव आए।

करीना से शुक्रवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के 13वें संस्करण में जब पूछा गया कि 'क्या शादी के बाद कुछ बदला है?'

करीना समिट में अभिनेत्री करीना कपूर और फिल्मकार इम्तियाज अली के साथ एक पैनल चर्चा में शामिल हुईं।

उन्होंने कहा, "मैं अपनी शादी से खुश हूं। शादी के बाद मुझमें कोई बदलाव नजर नहीं आया। मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहती। मैं नहीं चाहती कि मेरे पति बदल जाएं। और मैं अब भी वैसी ही हूं।"

'जब वी मेट' की अभिनेत्री ने सैफ के साथ अक्टूबर 2012 में शादी की थी। दोनों ने 'टशन', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

जब करीना से उनकी प्रेरणा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी प्रेरणा का स्रोत 'तनु वेड्स मनु' की अभिनेत्री कंगना रनौत को बताया।

इस दो दिवसीय समिट की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जिसमें दुनियाभर के राजनेता, कॉरपोरेट दिग्गज, खेल जगत के दिग्गज, अर्थशास्त्री हिस्सा ले रहे हैं। वे 'दुनिया के उज्‍जवल स्थान' के रूप में भारत के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load