अगले साल पूरी होंगी चित्रांगदा की 2 फिल्में

अगले साल पूरी होंगी चित्रांगदा की 2 फिल्में
बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की दो फिल्में अगले साल प्रदर्शित होगी। चित्रांगदा इन दिनों दो फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं, जो अगले साल पूरी हो जाएंगी। चित्रांगदा 'बाबूमोशाय बन्दूकबाज' और 'बैंड ऑफ महाराजा' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

चित्रांगदा ने कहा, ''आप मुझे अगले साल देखेंगे। दो फिल्में हैं जो आने वाले साल में पूरी होंगी। मैं 'बैंड ऑफ महाराजा' पर काम कर रही हूं। यह पाकिस्तानी गायिका बिल्लो मुमताज और उनकी यात्रा की कहानी है। फिल्म का निर्देशन गिरीश मलिक कर रहे हैं । फिल्म से गायक हंस राज हंस के बेटे नवराज बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।''

End of content

No more pages to load