वरुण जल्द ही डैडी के साथ करेंगे फिल्म

वरुण जल्द ही डैडी के साथ करेंगे फिल्म
अभिनेता वरुण धवन जल्द ही अपने निर्देशक पिता डेविड धवन की फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'दिलवाले' के प्रचार में व्यस्त हैं।

वरुण ने आईएएनएस को बताया, "हां हमारे दिमाग में इस बारे में तमाम विचार चल रहे हैं। मैं जल्द अपने पिता के साथ काम करूंगा, लेकिन फिलहाल इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।"

वरुण की 'मैं तेरा हीरो' डेविड धवन द्वारा निर्देशित थी। फिल्म में इलियाना डीक्रूज और नरगिस फाखरी मुख्य भूमिका में थीं।

वरुण 'दिलवाले' के गीत 'मनमा इमोशन जागे रे' को मिली प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं।

वरुण ने कहा, "गाने को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। गाने को दर्शकों से इतनी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना सुखद है। उम्मीद है कि दर्शक फिल्म का भी आनंद उठाएंगे।"

रोहित शेट्टी निर्देशित 'दिलवाले' में शाहरुख खान, काजोल, वरुण और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load