परिणीति चोपड़ा नहीं कर रही हैं 'सुल्तान'

परिणीति चोपड़ा नहीं कर रही हैं 'सुल्तान'
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ समय से बड़े परदे पर नजर नहीं आई हैं। खबर थी कि वो एक बार फिर यशराज बैनर की फिल्म में नजर आएंगी।

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'सुल्तान' में नजर आएंगी। यह फिल्म अली अब्बास जफर डायरेक्टर करने वाले हैं।

परिणीति ने रविवार को टि्वटर पर इस मामले में अपना पक्ष रखा। परिणीति ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि वो इस फिल्म को नहीं कर रही हैं। परिणीति ने ट्वीट किया 'मैं 'सुल्तान' नहीं कर रही हूं। ऐसे में कयास मत लगाईए। मुझे सही समय पर अपनी फिल्म की घोषणा करने दीजिए।'

परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में यशराज बैनर की फिल्म 'लेडिज वर्सेस रिक्की बहल' से अपना करियर शुरू किया था। पिछली बार वो फिल्म 'किल दिल' में नजर आई थीं। यह नवंबर 2014 में रिलीज हुई थी।

जहां तक सवाल 'सुल्तान' का है तो यह फिल्म साल 2016 में ईद पर रिलीज होगी। सलमान खान इसमें एक रेसलर की भूमिका में नजर आएंगे। सलमान ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस अभी भी फाइनल होना है।

End of content

No more pages to load