क्रिएटिव प्रोड्यूसर के नाम पर डायरेक्‍शन में घोष का दखल

क्रिएटिव प्रोड्यूसर के नाम पर डायरेक्‍शन में घोष का दखल
इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं पर भरोसा करें तो सुजॉय घोष अपनी आगामी फिल्म 'तीन" में निर्माता के अलावा और भी भूमिका निभा रहे हैं। यह थ्रिलर यूं तो अनुराग कश्यप के पूर्व असिस्टेंट रिभु दासगुप्ता निर्देशित कर रहे हैं लेकिन घोष भी निर्देशन से जुड़े फैसले ले रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं। विघा बालन फिल्म में कैमियो कर रही हैं। इस फिल्म ने हाल ही में कोलकाता में एक शूट शेड्यूल पूरा किया।

एक खबरी ने बताया 'सुजॉय खुद को केवल प्रोड्यूसर की बजाए क्रिएटिव प्रोड्यूसर कहलाना पसंद करते हैं लेकिन जब डायरेक्शन की बात आती है तो वे चीजें अपना हाथ में लेते हैं। उनके हालिया प्रोजेक्ट के बाद 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स" का हिंदी रूपांतरण नहीं हो पाया क्योंकि उन्होंने अपना ध्यान 'तीन' पर लगा रखा था।'

रिभु ने इससे पहले नसीरुद्दीन शाह और माही गिल अभिनीत 'माइकल" डायरेक्ट की थी जो कि अब तक रिलीज नहीं हो सकी। हालांकि इसे 2011 में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। अनुराग कश्यप के साथ फिल्म 'गुलाल" असिस्ट करने के अलावा उन्होंने टीवी प्रोड्क्शन 'युद्ध" को भी डायरेक्ट किया था।

सुजॉय का कहना है 'मैं रिभु की फिल्म क्यों डायरेक्ट करूंगा। वह मुझसे ज्यादा काबिल है। सबसे महत्वपूर्ण बात अमित जी, विद्या और नवाज ने मेरे लिए नहीं, रिभु के लिए फिल्म साइन की है।

इसलिए मैं यह बेवफूफी कैसे कर सकता हूं।"

End of content

No more pages to load