गंदे गाने, गाली बकने और बेशरमी के लिए तैयार हैं स्‍वरा

गंदे गाने, गाली बकने और बेशरमी के लिए तैयार हैं स्‍वरा
'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों के साथ इंडस्ट्री में अपनी उपस्थिति महसूस कराने वाली स्वरा भास्कर 'अनारकली अरावली' के साथ एक बार फिर जबरदस्त प्रतिभा दिखाने को तैयार है। जर्नलिस्ट से फिल्ममेकर बने अविनाश दास की फिल्म में स्वरा द्विअर्थी गाना गाने वाली गायिका के किरदार में हैं।

स्वरा कहती हैं ''अनारकली अरावली" एक चैलेंजिंग रोल है क्योंकि मैं ऐसी गायिका का किरदार निभा रही हूं जो कि द्विअर्थी गाने गाती है और थोड़ी बेशरम भी है। वह अपने काम को कला और खुद को कलाकार मानती है। वो अभद्र बोलने वाली महिला है। मेरा किरदार फिर भी इस हिंसक और परिवर्तनशील दुनिया में कमजोर है जो कि महिलाओं को मात्र एक वस्तु के रूप में देखता है।"

स्वरा के मुताबिक 'कामुक और घटिया होने के बीच एक पतली रेखा को पार न करना एक कठिन काम था। इस तरह की स्क्रिप्ट एक चुनौती है क्योंकि यह बिहार के आराह शहर की एक ऑकेस्ट्रा सिंगर की कहानी है जो कि राजनीति और अपराध के लिए पहचाना जाता है।"

End of content

No more pages to load