काम की सराहना से खुश हैं करण सिंह ग्रोवर

काम की सराहना से खुश हैं करण सिंह ग्रोवर
बॉलीवुड फिल्म 'हेट स्टोरी 3' के अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने कहा कि उन्हें अपने किरदार को मिली सराहना से खुशी है।

करण ने एक बयान में कहा, `मैं गुलशन कुमार, विशाल पंड्या और विक्रम भट्ट द्वारा दिए गए अवसर के लिए आभारी हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे काम की सराहना की जा रही है और लोग मेरे काम के बारे में बात कर रहे हैं।`

विशाल पंड्या द्वारा निर्देशित 'हेट स्टोरी 3' में शरमन जोशी, जरीन खान और डेजी शाह जैसे कलाकारों ने अभिनय के जलवे बिखेरे हैं। यह फिल्म 4 दिसंबर को प्रदर्शित हुई।

End of content

No more pages to load