दीपिका, रणवीर ने अमृतसर, पटियाला में रेडियो स्टेश्न लांच किए

दीपिका, रणवीर ने अमृतसर, पटियाला में रेडियो स्टेश्न लांच किए
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के प्रचार के लिए अलग-अलग शहरों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में दोनों कलाकारों ने रेडियो मिर्ची के अमृतसर और पटियाला स्टेशनों को लांच किया। इन स्टेशनों का प्रसारण अलग फ्रीक्वेंसी 104.8 एफएम पर होगा। लेकिन स्रोताओं को यहां भी समान गुणवत्ता के कार्यक्रम व उपयोगी सूचनाएं मिलेंगी।

एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और कार्यकारी निदेशक प्रशांत पांडे ने अपने एक बयान में कहा, `मिर्ची 104.8 एफएम बिल्कुल वही संकलन है, जिसकी उम्मीदें हमारे श्रोताओं ने जताई थी। इन स्टेशनों के जरिये हमारा मुख्य ध्यान पंजाबी संगीत और वहां के लोगों की जीवनशैली पर केंद्रित होगा।`

End of content

No more pages to load