मारधाड़ वाली फिल्में करना पसंद है : एमी

मारधाड़ वाली फिल्में करना पसंद है : एमी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में स्टंट करते हुए नजर आ चुकीं अभिनेत्री एमी जैक्सन का कहना है कि उन्हें ज्यादातर मारधाड़ वाली फिल्में करना पसंद है।

एमी ने कहा, "मुझे अक्षय के साथ काम करते हुए मजा आया। विशेष रूप से मारधाड़ वाले दृश्यों में। मुझे किक बॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित किया गया। मुझे पूरी प्रतिक्रिया में बहुत मजा आया और मुझे ज्यादातर मारधाड़ वाली फिल्में करना पसंद है।"उन्होंने कहा कि वह दोबारा अक्षय के साथ काम करने का मौका नहीं छोड़ने वाली हैं।

एमी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी अगली हिंदी फिल्म में काम करेंगी, फिल्म का निर्देशन सोहेल खान करेंगे। इसके अलावा एमी जैक्सम 'बजरंगी भाईजान' के स्टार के साथ भी काम करने के लिए उत्साहित हैं। एमी ने कहा, "मैं नवाजुद्दीन की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। यह एक बहुत ही दिलचस्प संयोजन होगा। मैं इसके लिए उत्साहित हूं। फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी से होगी।"

दक्षिणी फिल्मों की बात करें तो एमी धनुष अभिनीत तमिल फिल्म 'थंगा मगन' के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रही हैं। वह अगली बार सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आएंगी। एमी तमिल में विजय की 'थेरी' और उधयनिधि स्टालिन की 'गेथू' में भी नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load