मेरे बेटे कलाकार बनना चाहते हैं : सनी देओल

मेरे बेटे कलाकार बनना चाहते हैं : सनी देओल
अभिनेता-फिल्म निर्देशक सनी देओल ने कहा कि उनके दोनों बेटों करण और राजवीर की दिलचस्पी अभिनय में है और वे जल्द ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं।

कयास लगाए जा रहे थे कि सनी (58) का सबसे बड़ा बेटा अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहा है। इस पर सनी ने कहा कि वह अगले साल अपने 23 वर्षीय बेटे करण की पहली फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसके बाद राजवीर भी फिल्म-जगत में पदार्पण करेंगे। अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी फिल्म 'घायल वन्स अगैन' में नजर आएंगे।

सनी ने कहा, `करण और राजवीर दोनों अभिनेता बनना चाहते हैं। मैं अगले साल करण को लान्च करूंगा, जब वह 24 के हो जाएंगे। मैं फिल्म का निर्देशन करूंगा। इसके बाद हम लोग राजवीर पर ध्यान केंद्रित करेंगे।`

सनी का मानना है कि किसी भी स्टार के बच्चे के लिए फिल्म उद्योग में आने आसान नहीं है, क्योंकि उन पर लोगों का अधिक दवाब होता है जो फिल्मी पृष्ठभूमि से नहीं है।

अभिनेता धमेंद्र ने राजनीति में हाथ आजमाएं, इस पर सनी ने कहा कि उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं है।

उन्होंने कहा, `डैड राजनीति में शामिल हुए, हमें इस बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है, लेकिन मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं है वह कभी भी राजनीति में नहीं जाएंगे।`

End of content

No more pages to load