नडाल से मिलकर अभिभूत हो गईं दीपिका

नडाल से मिलकर अभिभूत हो गईं दीपिका
बॉलीवुड की "मस्तानी" दीपिका पादुकोण दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल से मिलकर काफी खुश हुईं। अभिनेत्री ने स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाडी को उनके जीवन का सबसे "यादगार पल" देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

अपनी आगामी फिल्म "बाजीराव मस्तानी" का प्रचार करने दिल्ली आईं दीपिका ने यहां आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) में नडाल से मुलाकात की। बैडमिंटन के दिग्गज खिल़ाडी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को इसकी जानकारी दी।

"पीकू" की कलाकार ने नडाल से हुई मुलाकात के बारे में टि्वटर और फेसबुक पर जानकारी साझा करते हुए दिग्गज खिलाडी को धन्यवाद दिया। नडाल के साथ खींची गई फोटो को साझा करते हुए दीपिका ने ट्वीट किया, "सुंदर यादों के लिए धन्यवादा राफा।

" दूसरी ओर, नडाल ने भी दीपिका से मिलने की खुशी को टि्वटर पर जाहिर करते हुए लिखा, कॉन ला इनक्रिडिबल। दिल्ली में अतुलनीय दीपिका पादुकोण के साथ एक मुलाकात। दीपिका अभिनीत फिल्म "बाजीराव मस्तानी" 18 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

End of content

No more pages to load