इरॉटिक थ्रिलर पर ही काम करेंगे विशाल पंड्या

इरॉटिक थ्रिलर पर ही काम करेंगे विशाल पंड्या
फिल्म 'हेट स्टोरी 3' को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद निर्देशक विशाल पंड्या का कहना है कि वह इसी शैली पर काम करना चाहते हैं।

विशाल पंड्या का मानना है कि अन्य विषय पर काम करना चुनौतीपूर्ण होगा।

विशाल ने 'हेट स्टोरी' के दूसरे सीक्वल का निर्देशन किया है, जिसने बाक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, और अब वे तीसरे सीक्वल के चलते सफलता के शिखर पर हैं। इसमें शरमन जोशी, जरीन खान, करण सिंह ग्रोवर और डेजी शाह जैसे सितारे हैं।

फिल्म की सफलता की पार्टी में विशाल पंड्या ने कहा, "प्रत्येक निर्देशक एक ही शैली पर काम कर रहे हैं, इसलिए मैं उन निर्देशकों में से एक हूं जो एक ही विशेष शैली पर काम करते हैं। यह मेरी दूसरी फिल्म है और इतनी जल्दी शैली का बदलाव चुनौतीपूर्ण है और मैं ऐसा करना नहीं चाहता। मैं ऐसी राह पर अपने कदम रखना चाहता हूं, जहां लोग कहें यहां मुझ-सा बेहतर कोई नहीं।"

विशाल दर्शकों से फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित और हैरान हैं। यह फिल्म चार दिसंबर को प्रदर्शित हुई है।

उन्होंने कहा, "मैं अभी तक इसे पचा पाने में सक्षम नहीं हूं। हमने अच्छी प्रतिक्रिया की उम्मीद की थी, लेकिन इस तरह की प्रतिक्रिया से हम बहुत खुश हैं।"

विशाल पाड्या ने यह भी कहा कि वह पहले ही चौथे सीक्वल पर काम के लिए तैयार हैं।

End of content

No more pages to load