'डोला रे' से 'पिंगा' की तुलना पर बोलीं माधुरी दीक्षित

'डोला रे' से 'पिंगा' की तुलना पर बोलीं माधुरी दीक्षित
संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' का गाना 'पिंगा' इन दिनों काफी चर्चा में है। इसमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने परफॉर्म किया है। इसकी तुलना भंसाली की ही फिल्‍म 'देवदास' के गाने 'डोला रे' से की जा रही है, जो माधुरी दीक्षित और ऐश्‍वर्या राय पर फिल्‍माया गया था।

लेकिन बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित का मानना है कि लोगों को 'डोला रे' से 'पिंगा' की तुलना नहीं करनी चाहिए। 'पिंगा' में दो महिलाएं (प्रियंका-दीपिका) डांस कर बाजीराव(रणवीर सिंह) के प्रति अपने प्‍यार को दिखा रही हैं। माधुरी ने बताया कि उनके कई फैन्‍स ने कहा कि 'पिंगा' सॉन्‍ग देख उन्‍हें 'डोला रे' की याद आ गई। इसमें पारो और चंद्रमुखी, देवदास के सामने दुर्गा पूजा के मौके पर खुलकर डांस करती हैं। उन्‍होंने कहा, 'मैंने अपने फैन्‍स से यही कहा कि इन दोनों गानों में तुलना मत करो। गाना अच्‍छा है तो इसे एंजॉय कीजिए। मैंने अभी तक ये गाना नहीं सुना है, तो इसके बारे में ज्‍यादा नहीं कह सकती। हालांकि मुझे यकीन है कि प्रियंका और दीपिका ने इसमें अच्‍छा काम किया होगा।'

फिल्‍म 'बजीराव मस्‍तानी' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

End of content

No more pages to load