'वजीर' के लिए अमिताभ, फरहान ने गाया गीत

'वजीर' के लिए अमिताभ, फरहान ने गाया गीत
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और ऑलराउंडर कलाकार फरहान अख्तर ने अपनी आगामी फिल्म 'वजीर' के लिए साथ में एक गाना गाया है।

दोनों का गाया यह गाना दोस्ती पर आधारित है। अमिताभ ने अपने फेसबुक पेज और ब्लॉग पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह माइक के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं।

उन्होंने तस्वीर का शीर्षक लिखा है- फिल्म 'वजीर' के लिए गीत की रिकॉर्डिंग। इस गीत के बोल 'अंतरंगी यारी' है, जो कथित तौर पर फिल्म के अंत में होगा।

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 'वजीर' का निर्देशन बिजय नाम्बियार ने किया है। फिल्म में अदिती राव हैदरी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म अगले साल जनवरी में प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load