बप्पी, सानू को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

बप्पी, सानू को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिड़ी और गायक कुमार सानू को पश्चिम बंगाल की सरकार ने सोमवार को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। बप्पी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सम्मान देने के लिए आभार जताया।

ममता ने वार्षिक बांग्ला संगीत मेले के उद्धघाटन पर सानू और बप्पी को पुरस्कार से सम्मानित किया। सानू हालांकि इस समारोह में शिरकत नहीं कर पाए थे। समारोह में द्वीजेन मुखोपाध्याय, अजॉय चक्रवर्ती और संध्या मुखर्जी को 'बिशेष संगीत सम्मान' से अलंकृत किया गया।

शांतनु मोइत्रा सहित मोहम्मद अजीज, कुमार बोस और शिबादी चट्टोपाध्याय को महा संगीत सम्मान से नवाजा गया। समारोह में श्रीराधा बंद्योपाध्याय, दिलीप कुमार बोस, फकीर आलमगीर और नचिकेता को विशेष संगीत सम्मान दिया गया। ममता ने कहा कि 15 से 21 दिसम्बर तक 10 अलग-अलग स्थानों पर चलने वाले बांग्ला संगीत मेले में करीब 6,000 कलाकार प्रस्तुति देंगे।

End of content

No more pages to load