धौनी 'एम.एस.धौनी..' के सेट पर पहुंचे

धौनी 'एम.एस.धौनी..' के सेट पर पहुंचे
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी अपनी आने वाली बायोपिक (फिल्म) 'एम. एस. धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के सेट पर पहुंचे। अनुपम खेर ने ट्विटर पर ऑन स्क्रीन धौनी (सुशांत सिंह राजपूत) के साथ रियल धौनी की तस्वीर शेयर की।

अनुपम खेर ने सोमवार रात ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारा कैमरा अटेंडेंट एम.एस. धोनी से मिलकर खुश है। वह अपने जीवन पर आधारित फिल्म के सेट पर आए थे।'

फिल्म में सुशांत, धौनी के किरदार में नजर आएंगे। अनुपम खेर धौनी के पिता की किरदार निभा रहे है।

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load