'खिलाड़ी कुमार' ने दिए चेन्नई बाढ़ पीड़ितों को एक करोड़ रुपये

'खिलाड़ी कुमार' ने दिए चेन्नई बाढ़ पीड़ितों को एक करोड़ रुपये
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपये का दान दिया है। इससे पहले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी बाढ़ पीड़ितों को 1 करोड़ रुपए दान किए थे।

एक बयान के मुताबिक, 'आपदा प्रभावित चेन्नई के चौंकाने वाले दृश्यों को देखकर अक्षय कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की इच्छा जताई। इसके लिए उन्होंने अपने चहेते निर्देशक प्रियदर्शन को फोन किया। प्रियदर्शन ने अक्षय को सुहासिनी मणिरत्नम से बात करने की सलाह दी।'

सुहासिनी के सुझाव पर अक्षय ने 1 करोड़ रुपए भूमिका ट्रस्ट को दिए हैं जो आपदा के दिन से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन तैयार कर रहा है।

भूमिका ट्रस्ट के प्रबंधक फिल्म निर्माता जयेंद्र ने अक्षय से चेक प्राप्त कर लिया है।

End of content

No more pages to load