बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक कब्रिस्तान में अपनी आगामी फिल्म 'टीई3एन' के एक दृश्य की शूटिंग की।
रिभु दासगुप्ता निर्देशित फिल्म'टीई3एन'में अमिताभ, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगे। अमिताभ ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की। इसमें से एक तस्वीर में अमिताभ काली शर्ट में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी भावभंगिमा बेहद गंभीर है। उन्होंने तस्वीर का शीर्षक लिखा, कब्रिस्तान में'टीई3एन'की शूटिंग.. स्वाभाविक शांति। एक अन्य तस्वीर में वह दिवंगत हो चुके लोगों को पुष्पांजलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं। सुजॉय घोष निर्मित 'टीई3एन' 2016 में प्रदर्शित होने वाली है।
बिग बी ने कब्रिस्तान में की 'टीई3एन' की शूटिंग
-
Saturday, December 19, 2015


