बॉलीवुड अभिनेता और हास्यकलाकार वीर दास के लिए स्टैंड अप कॉमेडी सिर्फ एक पेशा ही नहीं बल्कि एक जूनून है। वीर कॉमेडी के चित्र में काफी आगे बढ़ चुके हैं और अब वो इससे एक नए स्तर पर ले जान चाहते हैं। हाल ही में वीर ने अंतरष्ट्रीय हॉलीवुड आर्टिस्ट मैनेजमेंट एजेंसी 'सीएए' के साथ डील साइन की है जिसके तहत वीर कड़ी वर्ल्ड टूर करने वाले हैं।
बात यही खत्म नहीं होती वीर बड़े विदेशों से लेकर अपने देश में भी मुस्कान बिखरने चाहते हैं। वीर अपना कॉमेडी टूर हर छोटे शहरों में करेंगे जहाँ कॉमेडी और गिग जैसे चीज़ों की कोई अवधारणा नहीं है। हाल ही में किये अपने टूर में वीर दास ने शिमला और ग्वालियर जैसे शहरों में अपना शो किया है, जल्द ही और कई ऐसे शहरों में वह अपने कॉमेडी टूर जारी रखेंगे।
इस विषय पर बताते हुए वीर दास ने कहा है 'छोटे शहर अब बिलकुल छोटे नहीं रहे बल्कि मनोरंजन और अन्य गतिविधिओं में वे अपनी ज्यादा रूचि रखते हैं। और यह कॉमेडी टूर उनके स्तर की क्षितिज को और ज्यादा विस्तार करने के लिए हैं।
वीर दास कॉमेडी को छोटे शहरों तक ले जाएंगे
-
Sunday, December 20, 2015


