सरकार ने बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन' की चेयरमेनशिप ऑफर की थी लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। उन्हें लगा कि यह एक थैंकलेस जॉब है।
ऋषि कपूर ने कहा 'यह सही है कि मुझे जॉब ऑफर हुआ था। मैं सोचता हूं कि यह एक थैंकलेस जॉब है और मुझमें इतनी सारी फिल्में देखने का धैर्य नहीं हैं।'
'सीबीएफसी' के वर्तमान नियमों को लेकर जब उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया। 'सीबीएफसी' के वर्तमान चेयरमेन पहलाज निहलानी अपनी संकीर्ण सोच की वजह से विवादों में फंस गए थे और सोशल मीडिया में उनकी 'संस्कारी पॉलिसी' का काफी मजाक उड़ा।
ऋषि कपूर को आखिरी बार फिल्म ऑल इज वेल में देखा गया था। अब वह करण जौहर की अगली फिल्म 'कपूर एंड संस' में नजर आएंगे।
ऋषि कपूर को मिला था सेंसर बोर्ड प्रमुख बनने का ऑफर
-
Monday, December 21, 2015


