ऐसा लगता है कि अभिनेता अर्जुन रामपाल इस बार का क्रिसमस अपने परिवार के साथ कुछ अलग अंदाज में मनाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए वह अपनी बेटी के साथ पहले ही तैयारियों में जुट गए हैं।
अर्जुन ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वह और उनकी बड़ी बेटी महिका क्रिसमस की सोच में डूबे हैं। अर्जुन ने तस्वीर के साथ शीर्षक लिखा, "क्रिसमस की योजना।"
अर्जुन रामपाल (43) को 'रॉक ऑन', 'राजनीति', 'रा.वन' और 'सत्याग्रह' जैसी फिल्मों में उनके खास अंदाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की है। महिका के अलावा दोनों की मायरा नामक एक और बेटी है।
बेटी के साथ क्रिसमस की योजना बना रहे अर्जुन रामपाल
-
Wednesday, December 23, 2015


