निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'सुल्तान' का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को पहलवान की भूमिका में देखा जाएगा।
जफर ने सोमवार को ट्वीट किया, "फिल्म 'सुल्तान' का पहला शेड्यूल आज (सोमवार) पूरा हो गया। 20 दिन हुए, 90 और दिन लगने हैं। खिड़की से दिख रहे सेनिक बीच के नजारे ने दिन बना दिया।"
बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेता माने जाने वाले अभिनेता को पहलवान के किरदार के लिए काफी कठिन प्रशिक्षण करना पड़ा और मिक्स्ड मार्शल आर्ट भी सीखी।
इस फिल्म में अभिनेत्री के नाम पर फैसला होना बाकी है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि परिणिति चोपड़ा फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन अभिनेत्री ने इसी महीने ट्वीट कर इसका खंडन किया।
यश राज फिल्म के बैनर तले बन रही फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
सलमान की फिल्म 'सुल्तान' का पहला शेड्यूल पूरा : निर्देशक
-
Wednesday, December 23, 2015


