'करण अर्जुन' देख सलमान होते हैं भावुक

'करण अर्जुन' देख सलमान होते हैं भावुक
सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि जब भी वह 1995 की फिल्म 'करण अर्जुन' देखते हैं तो वह भावुक हो जाते हैं। सलमान खान ने कहा कि मैंने तीन महीने पहले यह फिल्म देखी। जब भी मैं 'करण अर्जुन' देखता हूं विशेष रूप से दोनों भाईयों के मर जाने वाला दृश्य देख हमेशा मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहरुख खान भी थे, उन्होंने सलमान के भाई का किरदार निभाया, जबकि उनकी मां का किरदार अभिनेत्री राखी ने निभाया। फिल्म के बारे में सलमान का कहना है कि इसमें मां और बेटे का रिश्ता अनोखा पड़ाव लाता है।

शाहरुख और सलमान हाल ही में 'बिग बॉस 9' में भी नजर आ चुके हैं, जहां शाहरुख अपनी फिल्म 'दिलवाले' का प्रचार करने के लिए पहुंचे। फिल्म में काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन भी हैं। इस खास प्रकरण में शाहरुख और सलमान ने 1995 में आई फिल्म 'करण अर्जुन' के प्रसिद्ध संवाद 'मेरे करण अर्जुन आएंगे' के साथ अपनी यादें साझा की।

End of content

No more pages to load