'सनम तेरी कसम' अलग तरह की फिल्म : हेमा

'सनम तेरी कसम' अलग तरह की फिल्म : हेमा
अनुभवी अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी ने आगामी फिल्म 'सनम तेरी कसम' के ट्रेलर की प्रशंसा की है। यह फिल्म राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा सह-निर्देशित है।हेमा मालिनी (67) ने कहा है कि आगामी रोमांटिक फिल्म अलग तरह की होगी।

'ड्रीम गर्ल' ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, `दीपक मुकुट द्वारा निर्मित 'सनम तेरी कसम' का ट्रेलर देखा। यह अलग तरह की फिल्म होगी।`फिल्म 'सनम तेरी कसम' में तेलुगू अभिनेता हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन मुख्य भूमिका में हैं। ये दोनों कलाकार बॉलीवुड के नए चेहरे हैं।

'सत्ते पे सत्ता' की अभिनेत्री ने होनहार कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उत्साहित और पूरी तरह भूमिका के अनुकूल हैं।उन्होंने कहा, `फिल्म में होनहार नए चेहरे हैं, जो उत्साहित और पूरी तरह अपनी भूमिका में है। उम्मीद है ट्रेलर की तरह फिल्म भी अच्छी होगी।`फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load