सुशांत को किसी ने नहीं किया प्रेरित
-
Friday, December 25, 2015
अभिनेता 'सुशांत सिंह राजपूत' आगामी फिल्म 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आएंगे, वहीं उनका कहना है कि उनके जीवन में कोई प्रेरणादायक नहीं है। प्रशंसकों ने ट्विटर पर सुशांत से पूछा गया कि उन्हें किससे प्रेरणा मिली या कौन प्रेरणादायक है? इस पर सुशांत ने प्रतिक्रिया दी, `कोई नहीं। मैं वही करता हूं जो सिर्फ मुझे ठीक लगता है, क्योंकि यह मेरे लिए सुविधाजनक है। इसके पीछे मेरा कोई मकसद नहीं है।`फिल्म 'काय पो छे' और 'शुद्ध देसी रोमांस' से दर्शकों पर अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके अभिनेता 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में विश्वकप विजेता महेंद्र सिंह धोनी के किरदार में नजर आएंगे, जबकि अनुपम खेर धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभा रहे हैं।नीरज पाण्डेय द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग रांची में की गई। 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' अगले साल प्रदर्शित होगी।


