शहरुख, काजोल को ईस्ट बंगाल क्लब की आजीवन सदस्यता

शहरुख, काजोल को ईस्ट बंगाल क्लब की आजीवन सदस्यता
कोलकाता के दिग्गज फुटबाल क्लब ईस्ट बंगाल ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और काजोल को क्लब की आजीवन सदस्यता दी है।

काजोल और शाहरुख को यह सम्मान मंगलवार को दिया गया, जो यहां अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दिलवाले' का प्रचार करने पहुंचे।

शाहरुख और काजोल को क्लब के अध्यक्ष प्रणब दासगुप्ता और सचिव कल्याण मजूमदार ने सदस्यता कार्ड प्रदान किया। इसके साथ ही उन्हें क्लब की पीली और लाल रंग की टी-शर्ट भेंटस्वरूप प्रस्तुत भी की गई।

शाहरुख ने एक फुटबाल पर अपने हस्ताक्षर दिए और साथ ही एक सेल्फी भी क्लिक की।

काजोल ने कहा, "हम निश्चित तौर पर इसका इस्तेमाल करेंगे और आप हमें अपने खेलों के दौरान अक्सर शामिल होते देखेंगे।"

शाहरुख ने सवालिया लहजे में कहा, "क्या इस कार्ड का मतलब है कि मुझे अब मैच देखने के लिए टिकट की जरूरत नहीं पड़ेगी? मैं इसे लेकर आ सकता हूं? अब हम चैम्पियंस होंगे।"

End of content

No more pages to load