पुलकित सम्राट नहीं कर रहे किसी के साथ डेट

पुलकित सम्राट नहीं कर रहे किसी के साथ डेट
अभिनेता पुलकित सम्राट ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वह अपनी सह-कलाकार यामी गौतम के साथ डेट कर रहे हैं। वह आगामी रोमांटिक फिल्म "सनम रे" में यामी गौतम के साथ नजर आएंगे। अभिनेता पुलकित सम्राट ने कहा कि वह किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रहे हैं।

पुलकित ने फिल्म के संगीत लांच के मौके पर कहा, ""मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं। मुझे यामी के बारे में कुछ नहीं पता। यहां बहुत सारी अफवाहें हैं उनमें से किसी में भी सच्चााई नहीं है।"" पुलकित ने सुपरस्टार सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से 2014 में शादी की थी और फिलहाल अब वे अलग हो गए हैं।

End of content

No more pages to load