साधना का आजीवन प्रशंसक रहूंगा : आमिर

साधना का आजीवन प्रशंसक रहूंगा : आमिर
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा साधना का शुक्रवार को निधन हो गया। सुपरस्टार आमिर खान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह उनके बड़े प्रशंसक हैं और आजीवन उनके प्रशंसक बने रहेंगे।

साधना को 'वो कौन थी' और 'मेरा साया' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 74 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही थीं। अभिनेत्री की गोद ली हुई एक बेटी भी है।

आमिर ने शुक्रवार को ट्विटर पर 'राजकुमार' की अभिनेत्री को दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आभार व्यक्त किया। आमिर ने ट्विटर पर लिखा, "भारतीय सिनेमा का दुखद दिन है। अपनी प्रतिभा से हमारा मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री को धन्यवाद, आपकी खूबसूरती, आपकी कृपा, और आपकी ऊर्जा के लिए शुक्रिया। हम हमेशा आपको बेहतरीन कलाकार के रूप में याद रखेंगे।" अभिनेता ने लिखा, "मैं आपके बड़े प्रशंसकों में से हूं और आपको हमेशा याद रखूंगा। प्यार, सम्मान हमेशा बना रहेगा।"

साधना को आज अपराह्न् यहां ओशिवरा विद्युत शवदाह गृह में उनके परिवार और हिंदी फिल्म जगत के कुछ सदस्यों की उपस्थिति में अंतिम विदाई दी गई।

End of content

No more pages to load