बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि एक अच्छी फिल्म को अतिशय प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि उसकी विषयवस्तु में इतनी ताकत होती है कि वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाए।
अपनी आगामी फिल्म 'वजीर' के प्रचार में व्यस्त अमिताभ ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि फिल्म के प्रचार-प्रसार को इतना जरूरी क्यों मान लिया गया है?
बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "फिल्म निर्माण के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर उसका प्रचार-प्रसार सबसे जरूरी गया है। मुझे यह समझ नहीं आता। अगर फिल्म में शानदार प्रदर्शन की क्षमता है, तो इसे व्यापक प्रचार की आवश्यक्ता नहीं।"
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित 'वजीर' में अमिताभ के अलावा फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी और नील नितिन मुकेश भी हैं।
बिजॉय नाम्बियार निर्देशित यह फिल्म आठ जनवरी कोरिलीज होगी।
अमिताभ फिल्मों के अतिशय प्रचार के खिलाफ
-
Tuesday, December 29, 2015


