मैं आइटम गर्ल नहीं : श्वेता शर्मा

मैं आइटम गर्ल नहीं : श्वेता शर्मा
बॉलीवुड में नसीरुद्दीन शाह अभिनीत थ्रिलर फिल्म 'चार्ली के चक्कर में' के तीन गानों में आ चुकीं अभिनेत्री श्वेता शर्मा का कहना है कि उन्हें आइटम गर्ल कहलाना पसंद नहीं है।

श्वेता ने बताया, "मुझे बॉलीवुड के इस चलन से सख्त ऐतराज है कि किसी भी डांसर को आइटम गर्ल का नाम दे दिया जाता है। कई लोगों ने मुझे भी यह नाम दे दिया है, लेकिन मैं खासतौर पर स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं आइटम गर्ल नहीं हूं।"

शर्मा ने कहा, "आइटम गर्ल्स वे होती हैं जो डांस के नाम पर केवल अंग प्रदर्शन करती हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने गानों के जरिये हमेशा एक कहानी बयां करने की कोशिश करती हैं। अभिनेत्री ने कहा, "अगर आप मेरी फिल्म 'चार्ली के चक्कर में' में मेरे गाने देखें तो आप जान जाएंगे कि गानों के बोल की मदद से मैं अपने डांस के माध्यम से कुछ बयां करने की कोशिश कर रही हूं। मैं ऐसे गाने चुनने की कोशिश करती हूं, जो मुझे कहानी कहने का मौका दें और मैं अभद्र डांस स्टेप्स नहीं करती।"

End of content

No more pages to load