जैकी चान से मिलने के लिए उत्साहित हैं अमायरा

जैकी चान से मिलने के लिए उत्साहित हैं अमायरा
बीजिंग में अपनी आगामी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म 'कुंग फू योगा' की शूटिंग कर रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का कहना है कि वह मार्शल आर्ट्स फिल्मों के स्टार कलाकार जैकी चान से मिलने का इंतजार कर रही हैं।

आगामी फिल्म में अमायरा को जैकी के साथ देखा जाएगा। अमायरा ने अपने बयान में कहा, "मैं जैकी चान से मिलने के लिए काफी उत्साहित हूं। यह फिल्म के लिए मेरा दूसरा शेड्यूल है। जल्द ही सोनू सूद हमारे साथ शामिल होंगे। मैं इसका इंतजार कर रही हूं।"

स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित एक्शन-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग दुबई के साथ-साथ भारत में भी की जाएगी।

End of content

No more pages to load