बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली का कहना है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के साथ उनका अब तक का अनुभव अच्छा रहा है। संजय ने वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म 'खामोशी' के साथ निर्देशन के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने कहा, "मैंने सेंसर बोर्ड के साथ किसी भी समस्या का सामना नहीं किया। जब आप अपने काम में नेक इरादा और पवित्रता रखते हैं तो वे समझते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि सेंसर बोर्ड के साथ मेरा अनुभव अच्छा रहा।"
संजय की सुपरहिट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' हाल में प्रदर्शित हुई है। उन्होंने कहा, "कई लोगों का मानना था कि फिल्म दमदार नहीं है। यह पहले कभी नहीं हुआ, पटकथा दमदार नहीं थी, इसके लिए मैंने कहा कि मैं खुद इस पर फिल्म बनाऊंगा। इन 12 साल में मैंने इसे पुनर्जीवित किया है।"
सेंसर बोर्ड की समस्या का सामना नहीं किया : भंसाली
-
Tuesday, January 05, 2016


