बेटे रियान ने पहली बार रितेश को कहा 'बाबा'

बेटे रियान ने पहली बार रितेश को कहा 'बाबा'
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के लिए नए साल की शुरुआत शानदार रही। यह जानकारी रितेश ने ट्विटर के जरिए दी, रितेश के बेटे ने उन्हें पहली बरा बाबा कहकर बुलाया। इस खूबसूरत लम्हे को रितेश ने अपने फैंस के साथ शेयर किया।

रितेश ने ट्विटर पर लिखा 'साल 2016 की क्या शानदार शुरुआत है- मेरे बटे ने मुझे देखा और पहली बार बाबा कहा. जादुई'

बता दें कि जेनेलिया-रितेश दूसरी बार माता पिता बनने वाले हैं। दोनों ने नवंबर 2015 में बेटे रियान का पहला बर्थेडे मनाया था। रितेश जल्द ही फिल्‍म 'बैंक चोर', 'ग्रेट ग्रांड मस्ती' और 'हाउसफुल 3' में नजर आएंगे। जेनेलिया ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है।

End of content

No more pages to load