अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने बॉलीवुड के 'बैड मैन' गुलशन ग्रोवर के बारे में कहा कि वह काफी भरोसेमंद दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती पिछले दो दशकों से है। मनीषा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा कि गुलशन दो दशकों में सबसे भरोसेमंद दोस्त रहे हैं।
गौरतलब है कि मनीषा ने 'सौदागर', 'मिलन', 'सनम', 'अंगारे', कारतूस, 'लज्जा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। मनीषा ने अपनी और गुलशन ग्रोवर की एक तस्वीर भी साझा की।
इस तस्वीर में वे नए साल का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
मनीषा के सर्वाधिक भरोसेमंद दोस्त गुलशन
-
Tuesday, January 05, 2016


