फाखरी की दुबई में मस्ती!

फाखरी की दुबई में मस्ती!
नए साल पर अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम 'नयनताराज नेक्लेस' की अपनी सह-कलाकार कोंकणा सेन शर्मा के निर्देशन में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। कोंकणा पहली बार 'अ डेथ इन द गंज' का निर्देशन कर रही हैं।

स्टूडियोज आईड्रीम एंटरटेंनमेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कोंकणा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विक्रांत मेसी, कल्कि कोचलिन, गुलशन देवैया, तनुजा मुखर्जी और ओम पुरी जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा तिलोत्तमा और कोंकणा के पूर्व पति रणवीर शौरी भी फिल्म में हैं।

यह दूसरी बार है, जब गुलशन देवैया, तिलोत्तमा के साथ नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने वृत्तचित्र 'नयनताराज नेक्लेस' में अतिथि भूमिका निभाई थी। तिलोत्तमा ने कहा, "मैं बोनी नामक किरदार निभा रहीं हूं। गुलशन देवैया और मैं कपल हैं।" तिलोत्तमा ने कहा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। 'अ डेथ इन द गंज' में नई उम्र का वर्णन है। फिल्म की कहानी शुतू नामक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के बारे में पूछे जाने पर तिलोत्तमा ने कहा, "फिल्म में कोंकणा के साथ काम करना अच्छा है।"

End of content

No more pages to load