'एयरलिफ्ट' का ट्रेलर बेहद शानदार : ऋतिक

'एयरलिफ्ट' का ट्रेलर बेहद शानदार : ऋतिक
बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि वह अक्षय कुमार अभिनीत 'एयरलिफ्ट' के टे्रलर से बेहद प्रभावित हुए हैं।

फिल्म 1990 के इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत में बसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के सबसे बड़े अभियान पर आधारित है।

ऋतिक को पूरी उम्मीद है कि फिल्म धमाल मचाएगी। फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए ऋतिक ने अपने फेसबुक पन्ने पर लिखा, ''मेरे दोस्त अक्षय की फिल्म का ट्रेलर शानदार है। इसे जरूर देखना चाहूंगा। मुझे बताओ कब रिलीज होगी। फिल्म जरूर धमाल मचाएगी।" फिल्म में अक्षय के साथ ही निमरत कौर और पूरब कोहली भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

End of content

No more pages to load