अमिताभ को उम्मीद, खूब जमेगी आराध्या-अबराम की जोड़ी

अमिताभ को उम्मीद, खूब जमेगी आराध्या-अबराम की जोड़ी
मेगास्टार अमिताभ बच्चन की इच्छा है कि उनकी पोती आराध्या और अभिनेता शाहरुख खान के बेटे अबराम जब बड़े हों, तो एक साथ काम करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों की जोड़ी पर्दे पर खूब जमेगी।

हाल ही में शाहरुख खान से पूछा गया था कि रणबीर कपूर-दीपिका, रणवीर सिंह-दीपिका, आलिया-सिद्धार्थ और फवाद-सोनम में किसकी जोड़ी सर्वश्रेष्ठ है, इस पर शाहरुख का जबाव था आराध्या-अबराम। हालांकि अभिनेत्री काजोल ने उनसे असहमति जताई और कहा कि अबराम आराध्या से छोटा है।

इस पर शाहरुख खान ने कहा कि प्यार में उम्र नहीं देखी जाती। शाहरुख की इस टिप्पणी पर अमिताभ की प्रतिक्रिया पूछी गई। उन्होंने इसका समर्थन करते हुए कहा, "उनके (शाहरुख के) मुंह में घी शक्कर और दूध मलाई।" मेगास्टार ने अपनी आनेवाली फिल्म "वजीर" के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये बातें कहीं।

End of content

No more pages to load