सुशांत सिंह राजपूत ने स्मोकिंग छोड़ी

सुशांत सिंह राजपूत ने स्मोकिंग छोड़ी
'शुद्ध देसी रोमांस' और 'पीके' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने नववर्ष पर धूम्रपान छोड़ दिया है। उनका कहना है कि वह कभी उनकी 'जिगरी दोस्त' कहलाने वाली सिगरेट को अब और गले नहीं लगा सकते।

सुशांत ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने सोचा कि तुम मेरी जिगरी व सबसे प्यारी दोस्त हो, लेकिन तुम जो कीमत मांगती हो, वह बहुत भारी है और अब हमारी दोस्ती नहीं चल सकती। धूम्रपान छोड़ दिया है।" सुशांत को फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज का इंतजार है। यह 2 सितंबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load