कटरीना की 'फितूर' के लिए करण जौहर हैं बेकरार

कटरीना की 'फितूर' के लिए करण जौहर हैं बेकरार
आजकल हिन्दी फिल्म जगत में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। हर बड़ा फिल्ममेकर अपने प्रतिद्वंदी की फिल्म को न सिर्फ प्रमोट करते दिखता है बल्कि उसके प्रति अपनी जिज्ञासा भी प्रदर्शित करता है।

इस फेहरिस्त में एक नाम जुड़ गया है करण जौहर का। सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'फितूर' को देखने के लिए अपनी उत्सुकता प्रदर्शित की है।

करण जौहर ने लिखा ''फितूर' देखने के लिए बेकरार हूं। अभिषेक कपूर की फिल्म है। इस ट्वीट के साथ ही करण ने एक पोस्टर भी ट्वीट किया है।'

इस पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ एक रोमांटिक पोज में दिखाई दे रहे हैं।

End of content

No more pages to load